आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। वहीं हीट वेब भी चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। फ़िलहाल राज्य के प्रमुख जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम है, लेकिन आगामी पांच दिनों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। खासकर रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला आदि जगहों में 17 और 18 अप्रैल को हीट वेब चलने की संभावना है।इसको लेकर रांची स्थित मौसम विज्ञानं विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Tags
मौसम
