बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मालती लक्जरिया अपार्टमेंट चास के N ब्लॉक, फ्लैट नंबर 101में रहकर ठगों द्वारा साइबर ठगी का काम किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक बोकारो को गुप्त सूचना मिलने के बाद, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप भी शामिल थे। मौके से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। जिसमें जामताड़ा के प्रकाश दास, पिंटू दास, अंकित दास और प्रियांशु दास के नाम शामिल हैं।
ओटीपी मांगकर की जाती थी ठगी
उनके पास से 16 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डायरी और कई मोबाइल नंबर मिले हैं। यह जानकारी चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने दी। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक लोन दिलाने, एटीएम बंद को खोलने आदि के लिए OTP मांगा जाता था। वहीं व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेज कर भी अकांउट खाली कर दिया जाता था। गिरफ्तार चारों अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Tags
क्राइम
