JPSC JET परीक्षा में प्रश्न पत्र की कमी, अभ्यर्थियों का हंगामा, दो विषयों की परीक्षा रद्द


जेपीएससी के तत्वाधान में आयोजित जेट की परीक्षा में प्रश्न पत्रों की कमी पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। बोकारो के सेक्टर 9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल (केंद्र कोड-6004) में शिक्षा विषय की परीक्षा में प्रश्न पत्र कम हो गए। जिससे परीक्षा बाधित हो गई। जिससे आक्रोशित अभ्यर्थियों ने केंद्र पर ही नारेबाजी करना शुरू कर दी। अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। 


वहीं रांची शहीद चौक स्थित एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस (केंद्र कोड-1075) में उड़िया विषय की परीक्षा में भी प्रश्न पत्र कम हो गए। जिसकी वजह से जेपीएससी ने प्रेस रिलीज जारी कर उक्त दोनों विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया है। उक्त दोनों परीक्षाओं के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।   

और नया पुराने