चास से लापता महिला का शव जमुनिया नदी से बरामद, 40 हजार की सुपारी देकर करवाई गई हत्या, 5 गिरफ्तार


पिछले 20 अप्रैल को चास से लापता 42 वर्षीया महिला बेबी देवी का शव चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा चिरुबाद स्थित  जमुनिया नदी में तैरता हुआ पाया गया। शव एक प्लास्टिक के बोरे में बंद था। घटना के संबंध में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि शव मिलने के बाद गठित एसआईटी टीम के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ कि सेक्टर 9 निवासी गुड्डू वर्णवाल के साथ महिला की पहले से दोस्ती थी। आरोपी वर्णवाल मेडिकल से संबंधित व्यवसाय करते थे। जिसको लेकर दोनों के बीच कुछ विवाद होने के बाद गुड्डू वर्णवाल ने 40 हजार रुपए की सुपारी देकर उक्त महिला की हत्या करवा दी है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सेक्टर 9 निवासी गुड्डू वर्णवाल उर्फ़ मुकेश, रानीपोखर निवासी शौकत रजा उर्फ़ गुड्डू अंसारी, जागेश्वर महतो, जैनामोड़ निवासी विवेक कुमार और रामडीह मोड़ निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


घटना में प्रयुक्त कार व 8 मोबाइल बरामद 

घटना में जिस कार का उपयोग किया गया. उसे बरामद कर लिया गया है। जिसमें मृतका महिला की बाल और खून के निशान पाए गए। पहचान को मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर उसे जमुनिया नदी में फेंक दिया गया था।घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जिसका रजि० सं०-JH09BG6008 एवं कुल 08 मोबाईल फोन बरामद किए गए।छापामारी दल में छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक निरीक्षक बेरमो, नवल किशोर सिंह, पुअनि रवि शंकर थाना प्रभारी, चास थाना, पुअनि विक्रम कुमार, थाना प्रभारी चन्द्रपुरा, पुअनि श्रीनिवास कुमार सिंह, बोकारो झरिया  ओपी प्रभारी, पुअनि अमित कुमार सोनी, थाना प्रभारी नावाडीड थाना, पुअनि मनिष कुमार, थाना प्रभारी, दुग्दा आदि शामिल थे।

और नया पुराने