23 अप्रैल को विजय दिवस के अवसर पर बोकारो में सेक्टर 4 स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर शहरवासियों ने माल्यार्पण कर विजयोत्सव मनाया। बाबू कुंवर सिंह के अलावे लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी तेलगा खड़िया और जीतराम वेदिया को भी उनके बलिदान दिवस पर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास के चमकते सूर्य हैं। ये देश के स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान के भी प्रतीक हैं। 80 वर्ष के उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करके बाबू कुंवर सिंह ने जिस वीरता और साहस का परिचय दिया, जो विश्व के इतिहास में अतुलनीय है।
बाबू कुंवर सिंह की राष्ट्र भक्ति प्रेरणादायी रहेगा
बीएसएल ऑफिसर एसोसिएशन के अतुल सिंह ने कहा कि झारखण्ड के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, गणपत राय और शेख़ बिहारी आदि स्वतंत्रता सेनानियों ने भी बाबू कुंअर सिंह के विचारों एवं कार्यों से प्रभावित होकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। देशवासियों के लिए बाबू कुंवर सिंह की राष्ट्र भक्ति और जीवन चरित्र सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर बीएसएल अधिकारी निरंजन कुमार, करणी सेना के गोपाल सिंह, बच्चा सिंह, लालू सिंह कुशवाहा, दिलीप सिंह, रामाकान्त पंडित, सुरेश सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रप्रकाश, शशि भूषण सिंह, मनोज सिंह, युगल सिंह, तरूण सिंह, वीर विक्रम, ओम प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, कपूर, योगेन्द्र प्रसाद, विकास सिंह, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।
Tags
झारखण्ड
