झारखंड के कई जिलों में 25 अप्रैल से मौसम बदलेगा, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी


झुलसाने वाली गर्मी से राहत देने वाली खबर है. मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने वाला है. एक अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बांग्ला देश, दक्षिण ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेटिक क्षेत्र और झारखंड के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बना हुआ है. जिसकी वजह से 25 अप्रैल को राज्य के बोकारो, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, रामगढ रांची, खूंटी, लोहरदग्गा, गुमला सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसांवा जिलों में गर्जन, वज्रपात की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 


26 और 27 अप्रैल को जारी किया गया आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

26 और 27 अप्रैल के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, रांची, रामगढ़ हजारीबाग आदि जगहों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की प्रबल संभावना है.

और नया पुराने