बोकारो के झुमरा क्षेत्र में भालू की दस्तक, लोगों से सतर्क रहने की अपील


बोकारो जिले के झुमरा पहाड़ इलाके में भालू (Bear) की मौजूदगी पाई गई है। इसको लेकर वन विभाग की ओर से सावधानी बरतने की अपील की है. हाल ही में इसके हमले की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और दुर्भाग्यवश एक व्यक्ति की जान चली गई है। खासकर मोढ़ा, गायछंदवा और हलवे क्षेत्र के लोग विशेष रूप से सतर्क रहें। 

रात के समय घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें

भालू को देखने के लिए या उत्सुकतावश उसके करीब जाने की गलती न करें। यदि जानवर को अपने लिए खतरा महसूस होता है, तो वह जानलेवा हमला कर सकता है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। कृपया इस मैसेज को अपने सभी जानने वालों, रिश्तेदारों और ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें। 

और नया पुराने