मुहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, रात भर पैदल गश्ती और एंटी क्राइम अभियान


मुहर्रम को देखते हुए शहर की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बोकारो पुलिस द्वारा जिले के चास, बीएससिटी, माराफारी, चीराचास, सेक्टर- 4 थाना क्षेत्रों में आज रात्रि पैदल गश्ती व एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वैसे क्षेत्रों को चिन्हित कर चलाया गया है, जहां अड्डेबाजी या सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील जगह होने की सूचना प्राप्त है। अफीम, गांजा, शराब का बिक्री व सेवन करने वाले जगहों पर पुलिस की पैनी नज़र है। शहरवासी की नज़र में ऐसी कोई सूचना हों तो पुलिस को अवश्य बताएं। शहरवासी डायल 112 पर फोन कर इस तरह की सूचना दे सकते हैं।

और नया पुराने