तेनुघाट ओपी से गोमिया थाना तक SP का निरीक्षण, पुलिसिंग सुधारने के दिए निर्देश


पुलिस अधीक्षक की ओर से तेनुघाट ओपी,तेनुघाट कोर्ट ,और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों के शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा CCTNS प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन (updation) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पैट्रोलिंग (Patrolling) करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस को दिया ठोस कार्रवाई का निर्देश 

निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध रोकथाम के लिए जन जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो,पुलिस निरीक्षक गोमिया ,पुलिस निरीक्षक जरीडीह , ओपी प्रभारी तेनुघाट, थाना प्रभारी गोमिया व थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने