नियोजन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे विस्थापित, बीएसएल प्रबंधन को सौंपा 7 सूत्री मांगपत्र


ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ भाकपा माले नेता राजू दुबे के नेतृत्व में इस्पात भवन के समीप जोरदार प्रदर्शन किया गया. हजारों की संख्या में महिला और पुरुष भाकपा माले के बैनर तले नयामोड़ से रैली की शक्ल में ढोल नगाड़े और गाजा बाजा के साथ बीएसएल के एडीएम बिल्डिंग के पास पहुंचे, इस दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था.  जहां सिटी थाना पुलिस मौके पर मौजूद थी। इस दौरान रैली बगल के टू टैंक गार्डन में जनसभा में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद बीएसएल के अधिकारी को 7 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया. जिसमें बीएसएल प्लांट में विस्थापितों के नियोजन के साथ साथ अन्य मांगे रखी गई।

विस्तारीकरण के काम में विस्थापितों को रखा जाए 

भाकपा माले नेता राजू दुबे सहित अन्य नेताओं ने कहा कि विस्थापित अपना सारा जमीन बीएसएल प्लांट के निर्माण को लेकर दे दिया और रोजगार के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं. ऐसे में सेल के निदेशक प्रभारी को मांग पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में मांगें नहीं मानी गईं तो पारंपरिक हथियार और गाजा-बाजा के साथ पुन: सड़क पर आंदोलन करेंगे और प्लांट का सभी गेट जाम करेंगे। 7 सूत्री मांगों में हर विस्थापित परिवार से एक नौकरी, कूलिंग पॉन्ड नंबर-2 में प्रदूषण रोकना और जांच की बात कही गई. वहीं विस्थापित गांवों में अस्पताल-लाइब्रेरी-बिजली-सड़क, विस्तारीकरण में भागीदारी, शहीद प्रेम महतो के परिजनों को नौकरी और अप्रेंटिस संघ के सभी सदस्यों को नियुक्ति शामिल है। 

 

और नया पुराने