मुहर्रम सुरक्षा को लेकर बोकारो में मॉक ड्रिल, ड्रोन से होगी जुलूस मार्गों की निगरानी


मुहर्रम को देखते हुए के बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जहां मौके पर डीसी,एसपी के साथ साथ जिले के डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सिवनडीह स्थित नेशनल हाईवे में  मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जहां पूरी तरह से असली लग रहा था, जहां आंदोलन करनेवाले आंदोलनकारी को भी दर्शाया गया.  जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगो को लेकर सड़क पर उतरे।  इस दौरान पहले मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वार्ता किया गया, लेकिन वार्ता विफल होने पर पानी का बौछार किया गया. फिर आंसू गैस का गोला छोड़ा गया फिर फायरिंग के दृश्य को दर्शाते हुए पैर में गोली मारने को दर्शाया गया। जिसके बाद भीड़ तितर भीतर हुई और फिर घायल को स्ट्रैचर से अस्पताल पहुंचाया गया। ये पूरी तरह से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.  जहां बड़ी संख्या में पुलिस और पुलिस के जवान आम नागरिक बनकर हिस्सा लिए। 

जुलूस की निगरानी ड्रोन से होगी 

इस मॉक ड्रिल का उदेश्य आने वाले मोहर्रम और अन्य त्योहारों के लिए पुलिस का रिहर्सल करना था. ताकि विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाया जा सके। 26 तारीख शुक्रवार को मोहर्रम है ऐसे में मॉक ड्रिल के साथ साथ विधि व्यवस्था को लेकर जिले के सभी थानों को विशेष अलर्ट मोड़ में रखा गया है एवं ड्रोन के माध्यम से ऊंचाई वाले भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में माराफारी थाना क्षेत्र के जुलुस मार्गों का सत्यापन ड्रोन के माध्यम से करते हुए ऊंची ऊंची भवनों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावे बोकारो जिला के सभी मुहर्रम अखाड़ों और जुलुस मार्ग का सत्यापन सूक्ष्मता से करते हुए बिजली के तार, लटके हुए पेड़, रोड पर व्यवधान डालने अवरोधकों तत्त्वों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।इस दौरान बोकारो एसपी और डीसी ने कहा कि मॉक ड्रिल के साथ साथ मुहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई एहतियात बरते जा रहे हैं। 

और नया पुराने