मुहर्रम को लेकर एएसपी और एसडीओ के नेतृत्व किया गया फ्लैग मार्च


मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज सहायक पुलिस अधीक्षक, चास, बोकारो तथा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चास के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जाला, नारायणपुर बस्ती एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों, चिराचास थाना क्षेत्र के सोलगिडी एवं अन्य बस्तियों तथा चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ संपन्न किया गया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार 

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर मुहर्रम का जुलूस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालने की अपील की गई। साथ ही अखाड़ा समिति के सदस्यों से जुलूस के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सुरक्षा एवं सुविधा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा डायल-112 पर दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

और नया पुराने