शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया मुहर्रम का त्योहार, खिलाड़ियों ने दिखाए रोमांचक खेल


शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाया गया. उकरीद और थाना मोड़ के ताजिया का मिलन नया मोड़ में हुआ. उसके बाद जुलूस रीतुडीह गया. जहां सिवनडीह, झोपरो, आजाद नगर आदि जगहों के ताजिया का मिलन हुआ. उसके बाद वहां हैरत अंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया. जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखे। जुलूस के दौरान बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगी रही. वहीं बोकारो उत्तरी क्षेत्र के वास्तेजी, आगरडीह, कनफट्टा, बेधमारा, रामडीह सहित विभिन्न स्थानों के ताजिया का मिलन सेक्टर 9 के हटिया मोड़ स्थित कर्बला मैदान में हुआ. जहां सभी जगहों से पहुंचे खिलाडियों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेलों का प्रदर्शन किया। 

और नया पुराने