बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम चुटटे में महिलाओं को बैंक से लोन दिलवाकर लोन की राशि को वापस बैंक में जमा करने के नाम पर पैसे की ठगी करने के आरोप में चतरोचट्टी थाना पुलिस ने काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त जीरू कुमारी, उम्र करीब 33 वर्ष, पति-अजय ठाकुर, ग्राम-चुट्टे, थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो, जो बोकारो जिला से अन्यत्र भागकर जा रही थी. भागने की सूचना पर त्वरित छापामारी करते हुए गोला (रामगढ़) टॉल गेट के नजदीक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Tags
क्राइम
