पुलिस ने एक लड़की के अपहरण मामले में आरोपी रूपलाल कोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में 17 जून को समय 18.05 बजे आवेदिका जारंगडीह निवासी एक महिला ने नावाडीह थाना में लिखित आवेदन दिया था. उसमें कहा गया था कि उनकी बेटी का अपहरण गुंजरडीह निवासी रुपलाल कोड़ा उर्फ़ रूपलाल मुंडा ने शादी की नियत से कर लिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनिकी सहयोग एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त रुपलाल कोडा उर्फ रुपलाल मुण्डा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- धीरन मुण्डा, सा0 महलीडीह अम्बाटोला, थाना- गोला, जिला- रामगढ़, वर्तमान पता सा०- गुंजरडीह, थाना नावाडीह, जिला बोकारो को तीन घंटा के अन्दर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया एवं पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Tags
क्राइम
