NEET परीक्षा को लेकर होटलों एवं लॉजों में चला सघन छापामारी अभियान


आगामी NEET परीक्षा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं कदाचार रोकथाम के उद्देश्य से आज सिटी डीएसपी के नेतृत्व में सिटी सेंटर स्थित विभिन्न होटलों एवं लॉजों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होटलों में ठहरे व्यक्तियों की पहचान, आगंतुक पंजी का सत्यापन एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। साथ ही होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई। आगे भी इस प्रकार की जांच एवं निगरानी जारी रहेगी।

और नया पुराने