अवैध बालू खनन, कोयला चोरी आदि मामलों पर लगाम लगाने, विस्थापितों की समस्याओं को दूर करने आदि की मांगों को लेकर आजसू पार्टी की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया. जो नया मोड़ से शुरू होकर सिटी सेंटर तक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बालू का अवैध खनन, कोयला चोरी की लूट मची हुई है. उसके खिलाफ अब आजसू पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। वहीं पार्टी के वरीय नेता अजय सिंह ने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन को सोचने के लिए विवश किया जाएगा। वहीं जिले में धड़ल्ले से जारी कोयला चोरी और अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रशासन को पहल करना होगा।
आजसू पार्टी करेगी आंदोलन
अन्यथा आजसू पार्टी के कार्यकर्ता अब कमर कसकर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन जाएगा। आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष बोकारो सचिन महतो, बंकिम सिंह, अहमद सौदागर,अमजद अली, अमरपाल, बंकु बिहारी सिंह,प्रवीर चक्रवर्ती, करण महतो, अभय शर्मा, मनोज चौधरी,अशोक महतो,पलटन सिंह कलीम अंसारी,योगेश्वर महतो,कुर्बान अंसारी उत्तम दे, साजन अंसारी,असलम खान, मनोज यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.
Tags
झारखण्ड
