पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 22 जून को रात्रि में बोकारो जिला में आपराधिक घटना की रोकथाम एवं काण्ड के निष्पादन के लिए टीम गठित कर समकालीन अभियान चलाया गया। समकालीन अभियान के दौरान कुल 20 थाना/ओपी से 42 वारंटियो/काण्ड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिन थाना क्षेत्रों के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें सेक्टर-04 थाना, हरला थाना, सेक्टर-12, बालीडीह, माराफारी, बालीडीह ओ०पी०, चास थाना, पिण्ड्राजोरा थाना, चास मु., सियालजोरी, अमलाबाद, चतरोचट्टी, चन्द्रपुरा, जागेश्वर विहार, पेंकनारायणपुर, कसमार, गाँधीनगर, बेरमो, बीटीपीएस के नाम शामिल हैं.
Tags
झारखण्ड
