बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना में दर्ज अपहरण के एक मामले का खुलासा प्रेम प्रसंग के रूप में हुआ है। अपहृता मानी जा रही 18 वर्षीय रानी कुमारी ने 31 मई 2026 को प्रेम कुमार के साथ खुद थाने पहुंचकर बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और रांची के एक शिव मंदिर में शादी कर ली है। सेक्टर-4 थाना में 4 दिन पहले रानी कुमारी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अपहृता की तलाश कर रही थी। इसी बीच 31.05.2026 को रानी कुमारी प्रेम कुमार के साथ सेक्टर-4 थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह 24.05.2026 को अपनी मर्जी से प्रेम कुमार के साथ घर से गई थी। दोनों ने रांची स्थित एक शिव मंदिर में शादी कर ली है।
कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद पति को सौंपा गया
थाना प्रभारी ने बताया कि अपहृता बालिग है। उसकी इच्छा के अनुसार माननीय न्यायालय में धारा-183 BNSS के तहत बयान कलमबंद कराया गया। बयान के बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर रानी कुमारी को उसके पति प्रेम कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। अक्सर प्रेम प्रसंग के मामलों में परिजन अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा देते हैं। जांच में कई बार यह सामने आता है कि युवक-युवती बालिग हैं और अपनी मर्जी से गए हैं। ऐसे मामलों में सामाजिक जागरूकता जरूरी है। बिना तथ्यों की जांच के अफवाह फैलाया जा रहा।
Tags
क्राइम
