नाबालिग लड़की अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी रांची से गिरफ्तार


बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम-कढ़मा से नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी नकुल कुमार महतो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसमें आवेदक द्वारा चतरोचट्टी थाने में 26 मई को मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद पुलिस की जांच के दौरान आरोपी नकुल कुमार महतो को रांची के अरगोड़ा से गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में पुअनि अनुप रंजन बाखला, हवलदार गंगा राम बानरा, आरक्षी-1435/अजय मेहता, आरक्षी-1041/पारस कुमार वर्मा, आरक्षी-940/किशोर कुमार महतो, चालक-नागेन्द्र महतो शामिल थे। 
और नया पुराने