प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद, मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा


बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में ललपनिया की एक युवती अपने प्रेमी को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। घटना स्थल पर गांव वालों की भरी भीड़ भी जमा हो गई। लेकिन वह युवती अपने प्रेमी को रिहा करने की मांग पर अड़ गई।


काफी मशक्क्त के बाद पुलिस को युवती को समझा बुझाकर टॉवर से उतारने में सफलता मिली। बताया जाता है पिछले 16 जून को युवती लापता थी, उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस ने युवक और युवती को रांची से बरामद किया। उसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया, जबकि युवती को परिजनों को सौंप दिया गया था।

और नया पुराने