माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में दीना होटल के समीप रहने वाली 6 वर्षीया राधा नाम की लड़की बुधवार के सुबह 11 बजे से लापता है. प्राप्त सूचना के अनुसार यह बच्ची अपने घर के बगल में ही मुहल्ले की एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी। खेलने के क्रम में दूसरी बच्ची की मां द्वारा उन्हें आवाज देकर बुला लेने पर वह इस बच्ची को छोड़कर अपने घर चली गई। उसके बाद यह बच्ची अपने घर नहीं आई है। इसके पिता का नाम पुनीत चौहान और माता का नाम कंचन चौहान है. ये नीला कलर का टी शर्ट और काले रंग का हाफ पेंट पहनी हुई है. अगर इस लड़की के बारे किसी को पता चले तो इस मोबाइल पर तुरंत खबर करें। 9140296440, डायल 112/मो. 9431706419/ 9431706432 इस पर भी सूचना दें।
Tags
क्राइम
