बोकारो में CA डे पर सेवा और सम्मान की मिसाल, रक्तदान शिविर से लेकर हुआ सम्मान समारोह


बोकारो स्टील सिटी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टडी चैप्टर, द्वारा 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर होटल वेस्टइन, नया मोड़, बोकारो में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे के. एम. मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर से हुआ। इस शिविर में कुल 27 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं में सीए आयुष केड़िया, सीए गौरव मुरारका, पंकज कुमार कुमार गोस्वामी, सीए निशांत कुमार, सीए राजीव गुप्ता, सीए सिद्धार्थ जैन, सीए अवधेश कुमार, विबोर प्रसाद, जन्मजय कुमार, तौसीफ राजा, बिपिन कुमार साव, आशराज वक्ष, सीए वीरेंद्र कुमार, सौरव कुमार अग्रवाल, सीए आकाश कुमार, विनीत गोयल, राजेश सिंघल, हिमांशु मंडल, सुनील कुमार, सौरव मंडल, अमित कुमार माझी, सीए बी. के. सिंह, सुमित कुमार डे, मृत्युञ्जय राय, सीए राहुल कुमार भगत, ज्ञान प्रकाश एवं सीए पंकज कुमार शामिल रहे।

सीए का व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान 

सायंकालीन चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले नव-योग्य सदस्यों में तन्वी बुधिया, आदित्य अग्रवाल, प्रियंका कुमारी, सुधांशु कुमार, प्रतीक छाबड़ा, सुजल केआर. अग्रवाल एवं आयुष वर्धा शामिल थे। चैप्टर के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल व्यावसायिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इसके पश्चात् चार्टर्ड अकाउंटेंसी व्यवसाय में उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों सीए आर. एस. पी. गुप्ता, सीए आर. पी. गोयनका, सीए संतानु सेन गुप्ता एवं सीए निर्मल कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान, संस्थान के प्रति समर्पण तथा युवा सदस्यों के मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके अनुभव एवं सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया। चैप्टर के संयोजक सीए आयुष केड़िया एवं उप-संयोजक सीए गौरव मुरारका ने रक्तदाताओं, नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों, सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ के. एम. मेमोरियल हॉस्पिटल की टीम तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 



और नया पुराने