बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ चौक बाजार में मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार से नकदी लूट ली। घटना रात करीब 9:15 बजे की है. मां आभूषणालय के संचालक रंजीत बरनवाल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बेनीनाथ पांडेय गली मोड़ के पास 2 बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने उन्हें रोका। एक ने पिस्तौल तानी, दूसरे ने डंडे से हमला किया।
नकदी और चाबी लेकर भागे बदमाश
नकदी और दुकान की चाबियों से भरा बैग छीनकर सभी फरार हो गए। बैग में ₹1.25 लाख थे। सूचना पर जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के CCTVCamera फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश जारी है. जैनामोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा घटना का उद्भेदन जल्द कर दोषियों को सजा दी जाए. अन्यथा जैनामोड़ में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
Tags
क्राइम
