बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के समीप संचालित कौशल विकास केंद्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने सीनियर कुक गणेश कपरदार की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह और पेटरवार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
संदिग्ध साक्ष्यों को किया गया जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से सभी संदिग्ध साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Tags
क्राइम
