वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 9 चोरी की बाइक बरामद, एक गया जेल


बोकारो शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। टीम को बड़ी सफलता मिली है। हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वार्टर सं-921, स्ट्रीट-37, सेक्टर 9/डी निवासी  सुदेश कुमार पिता भीम महतो की काले रंग की अपाची मोटरसाईकल   JH10-CR-3079 चोरी हो गई थी। इस संबंध में सुदेश कुमार के लिखित आवेदन पर हरला थाना कांड संख्या 62/26  अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

विभिन्न क्षेत्रों से 9 बाइक बरामद 

अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम  सेक्टर 6/सी क्वार्टर सं-2096 पहुंची। वहां रहने वाले एक  विधि विरुद्ध किशोर की निशानदेही पर छापामारी कर कतरास  थाना अंतर्गत कैलुडीह खटाल, छाताबाद निवासी अरमान कुमार यादव उर्फ अमन कुमार के घर से चोरी की गई उक्त अपाची के अलावा बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की कुल 08 मोटरसाईकिल बरामद की गईं। पुलिस ने अरमान  कुमार यादव उर्फ अमन कुमार उम्र 23 वर्ष पिता-मनोज यादव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। वहीं शामिल विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार  अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री का काम करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश  कर रही है।

और नया पुराने