प्रतिबिम्ब ऐप से मिली सूचना पर बोकारो पुलिस ने साईबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साईबर टीम और तकनीकी शाखा ने सोमवार को छापामारी कर 2 शातिर साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार दास, पटेलनगर और अर्जुन कुमार दास, अम्बेदकरपुरी, चास के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, सिम और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।
झांसे में लेकर करते थे ठगी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित गिरोह की तरह काम करते थे। ये खुद को बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और झांसे में लेकर पैसे ठग लेते थे। आरोपियों ने बताया कि इस ठगी में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। साईबर थाना बोकारो में काण्ड संख्या 23/2026 दर्ज के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबर से आए कॉल पर OTP , कार्ड नंबर या बैंक डिटेल साझा न करें।
Tags
क्राइम
