ऑटो-टोटो चालकों पर पुलिस की सख्ती, ₹2.07 लाख का जुर्माना, जरीडीह में फुट पेट्रोलिंग


पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, यातायात अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें बोकारो शहर के जोधाडीह मोड़, गरगा पुल, नया मोड़ एवं एलआईसी मोड के पास कुल 275 ऑटो/टोटो को जांच किया गया. जिसमें 87 ऑटो को MV Act के धाराओं का उल्लंघन करते हुए पाया गया. जिनसें कुल 207000/-रू0 का जुर्माना किया गया। साथ हीं सभी ऑटो चालको को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन का परिचालन करने के लिए जागरूक किया गया।

जरीडीह थाना क्षेत्र में चला फुट पेट्रोलिंग 


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, बेरमो के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक महोदय एवं थाना के सभी पदाधिकारी/कर्मियों के साथ जरीडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में फूट पेट्रोलिंग किया गया। इस अभियान के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले स्थानों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच, ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग तथा यातायात नियमों के अनुपालन की भी सघन जांच की गई।
और नया पुराने