अब बदमाशों की खैर नहीं! बोकारो में पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट पेट्रोलिंग


पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक, नगर के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया। साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच, ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग तथा यातायात नियमों के अनुपालन की भी सघन जांच की गई।

असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर 

इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश स्थापित करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना था। पुलिस टीम द्वारा आमजनों से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून का पालन करने की अपील भी की गई। 

और नया पुराने