बोकारो में SIR 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। अधिकारी से लेकर BLO तक घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं, मैपिंग कर रहे हैं। पर 36 विधानसभा के नागरिकों का रवैया उदासीन है। समस्या यह है कि लोग फॉर्म तो ले ले रहे हैं, लेकिन भरकर BLO को वापस नहीं कर रहे। फॉर्म घरों में पड़े हैं। इससे BLO की परेशानी बढ़ गई है और मतदाता सूची अपडेट का काम धीमा हो गया है। जबकि इस काम को 1 महीना में पूरा करना है।
सही समय पर फॉर्म भरकर जमा करें
प्रशासन की अपील है कि अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढाडा और कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी ने बोकारोवासियों से सहयोग मांगा है। BLO का सहयोग करें। फॉर्म को सही-सही भरकर समय पर संबंधित BLO को जमा करें। बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने पूरे परिवार का नाम जुड़वाएं।
Tags
झारखण्ड
