बोकारो के सेक्टर 6 स्थित फुटपाथ मार्केट में लगी भीषण आग, 7 दुकानें जलकर खाक


बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाजार की करीब 7 दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करके सभी 7 दुकानों को चपेट में ले लिया। सभी सातों दुकान धू-धू कर जलने लगीं। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया नहीं गया होता तो और दुकान को चपेट में ले लेता क्योंकि और भी दुकान आपस में सटे हुए थे।



बाद में सुबह एक दमकल की गाड़ी पहुंची और बच्चे खुचे आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखे सभी सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है।

और नया पुराने