बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी यूनियन का बड़ा ऐलान, झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी


बैंक ऑफ़ इंडिया ईम्पलाइज यूनियन, झारखंड स्टेट के कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक दिनांक 05 एवं 06 अक्टूबर को स्थानीय ऑल हेवेन्स, चीरा चास में यूनियन के वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष साथी एन के महाराज की अध्यक्षता में हुई। इस दो दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से बैंकों में स्टाफ की कमी के कारण कामकाज पर प्रभाव सह लंबे अरसे से अंतर आंचलिक संग्रह स्थानांतरण नहीं होने एवं इसके चलते ग्राहक सेवा ढंग से नहीं होने पर चर्चा की गई। साथ ही झारखंड के पांचो अंचलों यथा बोकारो, धनबाद हजारीबाग, जमशेदपुर एवं रांची के प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हितार्थ किए जाने वाले वैद्ध कामों को भी नहीं करने की प्रवृत्ति। पूर्णतया कर्मचारी विरोधी मानसिकता के तहत कर्मचारियों को देय वाजीब हकों के प्रति नकारात्मक करवाया आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। तथा फेडरेशन ऑफ बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियंस का अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन झारखंड में आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैंक ऑफ़ इंडिया ईम्पलाइज यूनियन, झारखंड स्टेट एवं फेडरेशन ऑफ बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के महासचिव दिनेश झा 'ललन' ने कहा बहुत द्रुत गति से बैंकों के कार्य प्रणाली में बदलाव किए जाने के प्रयास किया जा रहे हैं, जो एक तरफ ना ही ग्राहकोन्मुख प्रतीत हो रहा है और ना ही कर्मचारियों के हितों के अनुकूल है। 

संविदा कर्मियों से काम करवाना बिल्कुल गलत 

इतना ही नहीं बैंकों द्वारा बैंकों के दैनन्दिनी नियमित कार्य के लिए अलग से सहायक संस्था बनाकर उसमे मात्र 10 से 15 हजार के वेतन पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर कार्य संपादित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो एक ओर जहां ग्राहक सेवा को प्रभावित करेगा। वहीं बैंक की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। साथ ही कम वेतन देने से शोषण भी बढ़ेगा। इसके अलावे बैंक के स्थाई कर्मचारियों का कार्य भी छिन जाएगा एवं उन्हें बेरोजगार करने की व्यवस्था बन जाएगी। भारत सरकार के सोच के अनुसार बैंकों को कर्मचारी यूनियन से मुक्त करना है. इसलिए बैंकों में स्थाई कर्मचारियों की बहाली नहीं की जा रही है। साथ ही सरकार के निर्णय के आलोक में बैंकों द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की बहाली पूर्णतया बंद कर दी गई है। बैंकों के चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के लिए लेबर सप्लाई एजेंसी से संविदा पर लेकर काम करने की बात तय की गई है। तकनीक के माध्यम से भी बैंक कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है. जिससे बेरोजगारी को और भी बढ़ावा मिलेगा एवं गुणवत्तापूर्ण ग्राहक सेवा में अधिक ह्रास होगा। इसके साथ ही बैंकों में एक वर्ष के लिए अप्रेंटिस बहाली की भी बात तय की गई है. यह अत्यंत चिंतनीय स्थिति है कि बैंकों में स्थाई कर्मियों जो बैंक के प्रति पूर्ण वफादार रहते हैं उन्हीं कामों के लिए इस प्रकार निजी कर्मियों से अल्पकालिक अवधि के लिए काम करना बैंक के सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक है।

लंबित मांगें जल्द पूरी हो 

चर्चा एवं वक्ताओं के विचारों के आलोक में कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्व समिति से निर्णय लिया गया एवं प्रबंधन से मांग की गई की अविलंब कर्मचारियों की बहाली की जाए एवं कर्मचारियों के सभी लंबित मांगों जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह एवं वाजिब हकों पर जल्द समुचित निर्णय लिया जाए। हम बैंक की स्थिति में आवश्यक सुधार तथा अपने वाजिब हक के लिए अंतिम दम तक संघर्ष के लिए तैयार हैं। यह भी तय किया गया यथाशीघ्र झारखंड के पांचो अंचलों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसमें हड़ताल भी शामिल है। इसके लिए समिति ने महासचिव को अधिकृत किया कि आंदोलन की रूपरेखा तय कर कार्यान्वयन के लिए आम सदस्यों के बीच प्रसारित करें। बैठक में सैद्धांतिक रूप से यह तय किया गया कि फेडरेशन का अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन इस बार झारखंड में किया जाए जो 2027 के फरवरी-मार्च में करने की योजना है। बैठक में संगठन के उप महासचिव सिद्धेश नारायण दास से अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों से कहा कि संगठन का कोई विकल्प नहीं है। अपने हक हकुक एवं सम्मान की रक्षा के लिए आज और भी हमें संगठित होने की आवश्यकता है। विवेकपूर्ण संगठित संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष एस के जमाल नासिर, शिवजी प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदीप झा, संगठन सचिव राकेश मिश्रा, सहायक महासचिव तारक बनर्जी, नुरेंद्र कुमार दास, साकेत कुमार शर्मा, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शाहबाज आलम के साथ कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


और नया पुराने