बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी को ऑपरेटिव के प्लॉट संख्या 95 में रात के करीब 2.30 से 3 बजे के बीच जोरदार धमाका हुआ और घर के चारों ओर की दीवारें टूट-टूटकर गिरने लगे. घर वालों का कहना है कि धमाका कैसे और किस चीज का हुआ, यह पता नहीं चल पा रहा है. जबकि पुलिस का कहना है कि घर में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से दीवारें टूटकर गिर गई है.
पूरा मकान हुआ क्षतिग्रस्त
भले ही जो भी ब्लास्ट हुआ हो, यह तो जांच का विषय है, लेकिन मकान के तीन कमरे, किचन, डाइनिंग हॉल की दीवारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, हांलाकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घर में रखे फ्रीज, आलमीरा सीलिंग फेन आदि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ऐसा लग रहा है मानों कोई जेसीबी से घर की दीवारों को तोड़ा गया है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि कल ही घर का गैस सिलेंडर क्रेक हुआ था. जिसकी वजह से धमाका हुआ और घर क्षतिग्रस्त हुआ है.
Tags
क्राइम
