बोकारो में 22 वर्षीय डिलीवरी कर्मी की हत्या, नाले के पास मिला शव; एक युवक हिरासत में


बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी कॉलोनी में 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से सनसनी फैल गई है। उसका शव डोमपाड़ा नाले के पास मिला है। जानकारी के अनुसार अमित कैडबरी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात भर फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि अमित के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है।

पुलिस ने एक हिरासत में लिया है 

सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड का सहारा लिया और मृतक के गमछे को सुंघाकर खोजी कुत्ते को छोड़ा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। हत्या की वजह और हत्या किसने की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत  में लिया है और पूछताछ कर रही है।

और नया पुराने