बोकारो जिले के बीएससिटी थाना क्षेत्र में चास गरगा पुल के समीप स्थित शनि मंदिर में चास से 5-6 की संख्या में आए युवकों ने पुजारी नागा बाबा रघुबीर पुरी जी महाराज के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों के साथ भी मारपीट की गई. जिससे पुजारी लहूलुहान हो गए.
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है
पुजारी के कार के शीशे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक दौड़ते हुए चास की ओर भाग निकले। इसी क्रम में भागते हुए एक युवक को बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों ने पकड़कर घटना स्थल पर ले आए. जहां घटना से आक्रोशित लोगों ने उस युवक के साथ जमकर मारपीट की. किसी प्रकार उस युवक को बचाकर पुलिस कर्मी वहां से उसे ले गए. अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Tags
क्राइम
