कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मंत्रों से गुंजायमान होने लगे पूजा पंडाल व मंदिर


बोकारो व चास सहित पूरे जिले भर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गई. मंदिरों और पूजा पंडालों में मंत्रों की गूंज सुनाई देने लगी. नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है।शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पंडालों में पहुंचने लगे श्रद्धालु 

सेक्टर -2 स्थित मंदिर में भी कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हो गई। पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि आज प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 11:47 बजे से शाम 6:30 बजे तक है। उन्होंने मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

और नया पुराने