विस्थापित अप्रेंटिस संघ सह विस्थापित संगठन सह विस्थापित परिवार की ओर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया गया. जिसमें विस्थापित के साथ साथ बोकारो के विधायक श्वेता सिंह भूख हड़ताल को अपना समर्थन दिया। इस दौरान विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना में विस्थापित परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपनी जमीन,घर और पुश्तैनी जीवन से समझौता कर विस्थापित परिवारों ने बोकारो के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी कुर्बानी दी है।ऐसे में उनके परिवारों के भविष्य,रोजगार और सम्मान से जुड़े सवालों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
विस्थापितों को मिले उनका सम्मान और हक़
विकास की वास्तविक सार्थकता तभी है,जब उस विकास में योगदान देने वाले लोगों को भी उनका अधिकार और सम्मान मिले। भूख हड़ताल में शहीद प्रेम प्रसाद की मां गोमती देवी के साथ में सैकड़ों अप्रेंटिस छात्र हड़ताल में रहेंगे। हड़ताल में मुख्य रूप से अजय महतो, सुरेंद्र कुमार,कामरान अकमल,रूबी कुमारी, संगीता कुमारी,शबाना कुमारी,अशोक महतो,अली इमाम,छोटेलाल,मिथलेश रजवार,चंद्रकांत महतो,सुनील महतो,सागर महली ,राहुल राय ,वकील अग्रवाल आदि बैठे हैं.
Tags
झारखण्ड
