बोकारो जिले के चंदनकियारी के सियालजोरी स्थित वेदांता इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों मजदूर ए शिफ्ट पर काम करने गए थे। दोनों मजदूर गैस के वॉल्ब को खोल रहे थे, उसी क्रम में गैस का रिसाव हो गया, जिससे दोनों कर्मी बेहोश होकर गिर गए. इसी दरम्यान साथ मे काम करने गए एक मजदूर साथी ने कंपनी के एक अधिकारी को फोन किया। उसके आधे घण्टे के बाद घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंचा।
एक कर्मी हजारीबाग तो दूसरा धनबाद का था
मृतकों में एक हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद डिगवाडीह निवासी समीर अंसारी हैं।। घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया। दोनों को तलगड़िया स्थित हिल कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे कंपनी के सिक्युरिटी हेड अभिषेक कुमार ने किसी भी तरह का बयान देने से मना कर दिया। फिलहाल अभी तक उनके परिजनों के साथ मुआवजा को लेकर कंपनी के अधिकारियों की कोई वार्ता नहीं हुई है।
Tags
क्राइम
