बोकारो जिले के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना सुबह 6.30 बजे की है। बोकारो-पुरुलिया एनएच 32 सड़क स्थित नगेनमोड़ चास में साढ़े छह बजे सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे अवस्थित पुजा स्वीट दुकान में घुस गई। इस घटना से चाय पीने आए दो व्यक्तियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दुकान के अन्दर काम कर रहे दुकान संचालक के परिवार के चार सदस्य एवं ट्रेलर चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। पिण्ड्राजोरा पुलिस सभी जख्मियों को चिकित्सा के लिए अस्पताल भेज दिया और मृतक के दोनों शव को कब्जे में कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की माँग को लेकर सुबह सात बजे से सड़क पर बेरिकेटिंग लगाकर जाम कर दिया। चास बीडीओ घटना स्थल पहुँच कर पिड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर सरकारी प्रवधानों के अनुसार सहायाता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
जोधाडीह मोड़ में 11.45 बजे हुई दुर्घटना
वहीं दूसरी घटना चास जोधाडीह मोड़ के समीप 11.45 बजे हुई। जिसमें बारपोखर निवासी 55 वर्षीय सुंदरलाल महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि स्व. महतो सड़क पार कर रहे थे, इसी क्रम में एक क्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन क्रेन मालिक से मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं
Tags
क्राइम

