सेक्टर चार एफ बोकारो स्थित एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के 25 गतका खिलाड़ी झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर फतेहाबाद हरियाणा 14 से 17 अक्टूबर तक चलने वाली 10 वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ कोच राजीव कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में माया कुमारी,तुष्टि, ब्लेसी मिंस,प्राजंलि उरांव, नव्या वर्मा, समर्थ सिंह, अहद अमन श्रेयांश, रूद्र राज सिंह, अभिषेक कृष्णा, अपूर्व कृष्णा, प्रतीक ,देवराज,अस्मिता अपराजिता इच्छा श्री कुमारी शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि अंडर 11, 14 एवं 17 वर्ग के सभी स्वर्ण पदक विजेता पंजाब होने वाले राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित करने में सहायक
उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करने सहायक है। यह विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शानदार प्रदर्शन को प्रेरित किया किया। प्राचार्य फादर डा. जोशी वर्गीस, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्राचार्य राखी बनर्जी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मीनाक्षी कुमारी, सौरभ कुमार, मोहसिन, वंदना कुमारी एवं पूनम कुमारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
खेल

