सब जूनियर एवं सीनियर झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर तक सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कोडरमा में कोडरमा जूडो संघ एवं झारखंड जूडो संघ की ओर से आयोजित की गई. बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बोकारो जिला से लगभग सभी वर्गों मैं 110 खिलाड़ियों ने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराते हुए 15 स्वर्ण, 04 रजत एवं 17 कांस्य पदक हासिल किया। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कृति,कुमारी अदिति, सुरभि कुमारी, समृद्धि कुमारी,दुर्गा टंडन, तस्मिया आजका, खुशी उपाध्याय,गायत्री कुमारी, सावित्री कुमारी, हर्षवर्धन, रुद्र कुमार, आयुष शर्मा, ऋतिक वर्मा, प्रिंस कुमार, आर्यन कुमार, राजवीर सिंह मयंक सोनी, आयुष कुमार, हृदय कुमार शुभम कुमार, आलोक कुमार, अंशु कुमार, आदित्य राज, प्रियांशु आर्यन परम टुडू , अश्मित कुमार, सिमरन कुमारी साक्षी गुप्ता जयंत नहक राणा कुमार अनुष्का सिंह एवं सत्यम केसरी आदि शामिल थे.
स्वर्ण पदक खिलाडी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व
सभी स्वर्ण पदक खिलाड़ी जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष वीणा आनंद झारखंड जूडो संघ के संरक्षक केंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष गोपाल नंद त्रिपाठी, सचिन परीक्षित तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशुमन राय एवं बोकारो के समस्त पदाधिकारी में प्रवीण कुमार पायल सिंह संजू,कुमार, सूरज कुमार,सतीनाथ चक्रवर्ती, नईम अंसारी, मोहसिन,चिन्मय कुमार आदि ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी.
Tags
खेल
