बोकारो: हरला में झोपड़ी से 191 बोतल अंग्रेजी और 10 बोतल देशी शराब बरामद


बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र मोड़ के समीप एक झोपड़ी से पुलिस ने 191 बोतल विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और 10 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। छापेमारी के दौरान आरोपी भागने में सफल रहा।

और नया पुराने