बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट राँची मुहल्ला में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां साढ़े तीन साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे साहिल को उसके मामा राजेश ने खेलने के लिए बंदूक दी थी, जिसे परिवार ने खिलौना समझ लिया। जबकि वह अवैध बंदूक था.
घटना के बाद से बच्चे का मां फरार है
खेल के दौरान गोली चल गई और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। आनन फानन में उसे BGH ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। पुलिस आरोपी मामा की तलाश कर रही है।
Tags
क्राइम
