बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। एटीएम में पैसा डालने जा रहे हिताची कंपनी के कर्मी से 21 लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. कंपनी के कर्मी उस पैसे को कुर्मीडीह एटीएम में डालने के लिए पैसे लेकर जा रहे थे.
पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार, काले रंग की पल्सर सवार दो अपराधियों ने मनसा सिंह गेट गेट से ठीक आगे बोकारो नाथ शिव मंदिर के आसपास घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कई जगहों के सीसीटीवी की जांच कर रही है, लेकिन अब तक सिर्फ सामान्य रूप आते जाते लोग दिख रहे हैं. लूट की घटना के सीसीटीवी फुटेज अब तक नहीं मिली है.
Tags
क्राइम
