विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बैनर तले शनिवार को सुबह से बोकारो स्टील प्लांट के मेन गेट सहित सभी गेट का जाम कर दिया गया. जिसकी वजह से प्लांट में काम करने वाले मजदूर प्लांट के अंदर नहीं घुस पाए. जिससे प्लांट के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इससे एक दिन पहले विधायक जयराम महतो धरना स्थल पहुंचे और युवाओ में जोश भरने का काम किया।
प्रबंधन ने की वार्ता की अपील
वहीं विधायक श्वेता सिंह ने हुंकार भरी. हांलाकि बीएसएल प्रबंधन की ओर से अपील की गई है कि जो भी समस्या है, उसका हल वार्ता से निकल जाएगा। कृपया प्लांट के उत्पादन को क्षति नहीं पहुंचाए। फ़िलहाल में गेट के पास सिटी डीएसपी राजीव रंजन, बीएससिटी थाना प्रभारी पहुंच चुके हैं.
Tags
झारखण्ड
