बोकारो: शादी का वादा कर मुकरने का आरोप, बंगाल में दूसरी शादी करने जा रहा युवक गिरफ्तार


माराफारी थाना के आजाद नगर निवासी एक पीडित महिला के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व शादी के वादे से पीछे हटने के आरोप में माराफारी थाना में पिछले 09 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मो० सरफराज, पे० मो० गुलाब, सा० आजाद नगर कचौड़ी मोहल्ला, थाना माराफारी जिला बोकारो को 26 अक्टूबर को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 

वादिनी को धोखे में रखकर शादी करने जा रहा था बंगाल 

अभियुक्त वादिनी को धोखे में रखकर शादी करने बंगाल जा रहा था। जिसे पुलिस दल के द्वारा सही समय पर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें पीड़िता के अलावे एक और महिला के जिंदगी बर्बाद होने से बचाया गया है।



और नया पुराने