दुर्गा पूजा से पहले बोकारो पुलिस का बड़ा एक्शन, अर्टिगा से रासायनिक विस्फोटक बरामद; 5 आरोपी जेल भेजे गए


बोकारो जिले में दुर्गा पूजा को लेकर चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पिंड्राजोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गवई ब्रिज के पास वाहन जांच के क्रम में एक काले रंग की मारुति अर्टिगा (JH-09-XXXX) से 375 ML की चार बोतलों में रखा प्रतिबंधित रासायनिक विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। कार में सवार पांचों व्यक्तियों से बरामद पदार्थ से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी वैध  कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस जांच में सभी आरोपियों का पूर्व में संगीन अपराधों में आपराधिक इतिहास पाया गया है। 

विनोद खोपड़ी गैंग के बताए जा रहे पांचों आरोपी 

गिरफ्तार सभी व्यक्ति हत्या के आरोप में जेल में बंद विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी के गैंग के बताए जा रहे हैं।गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार उर्फ संजय डोम, निवासी रानीपोखर हरला, संजय सिंह, निवासी सेक्टर 08/C, हरला, मनोज कुमार तुरी, निवासी सेक्टर 08/C, हरला, वीर सिंह, निवासी सेक्टर-6, राज कुमार महतो, निवासी सेक्टर 08/C, हरला, पिंड्राजोरा थाना में कांड सं. 123/26 BNS एवं 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और नया पुराने