विस्थापित अप्रेंटिस संघ सह विस्थापित परिवार की ओर से जाहेर गढ़ में निवारण महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि विस्थापित के चतुर्थ वर्ग की बहाली के साथ ही अप्रेंटिस की नियोजन पर पहल नहीं किया गया तो छठ पूजा के बाद टू-टैंक गार्डन में सांकेतिक धरना दिया जाएगा और धरना के बाद बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेटों को जाम किया जाएगा।
बैठक कई दलों के नेता भी रहे शामिल
इस बैठक में भाजपा जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह, JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरिज़ हुसैन, अजय सिंह, अजय महतो ,सुनील महतो ,बबलू साहू, चंद्रकांत महतो, जिलानी, उत्तम महतो, संगीता कुमारी ,रूबी कुमारी, प्रदीप सोरेन, शंकर रविदास, सुनील महली, राजकुमार,दुर्गाचरण महतो आदि उपस्थित थे।
Tags
झारखण्ड
