देश भर में फिर से कोरोना की जोरदार दस्तक
देश भर में फिर से कोरोना ने जोरदार दस्तक देना शुरू कर दिया है। फिलहाल अब तक एक्टिव केस 6133 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घण्टे में 378 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6 की मौत भी हो चुकी है। चिकित्सकों ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एडवाइजरी जारी करना शुरू कर दिया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। कोरोना से बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग काफी कारगर सिद्ध होता है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
राज्यवार कोरोना की स्थिति
-
केरल में सर्वाधिक 1950 एक्टिव केस हैं, जहां पिछले 24 घंटे में 144 नए केस और 3 मौतें दर्ज की गई हैं।
-
गुजरात में 822 एक्टिव केस हैं और बीते दिन 2 मौतें हुईं।
-
दिल्ली में 686 सक्रिय मामले, और सबसे ज्यादा 7 मौतें सामने आई हैं।
-
महाराष्ट्र में 595 एक्टिव केस हैं और 18 लोगों की मौत हुई है।
-
कर्नाटक में 366 सक्रिय केस और 2 नई मौतें दर्ज की गई हैं।
-
उत्तर प्रदेश में 219 केस और 2 मौतें दर्ज की गईं।
-
पश्चिम बंगाल में भी स्थिति गंभीर है, जहां 693 एक्टिव केस और 1 मौत हुई है।
कुछ राज्यों में राहत
-
अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और चंडीगढ़ जैसे राज्यों में फिलहाल कोई मौत नहीं हुई है और केस की संख्या बेहद कम है।
-
सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गोवा, और पुदुचेरी में भी संक्रमण की रफ्तार धीमी बनी हुई है।