बोकारो की स्वरकोकिला रंजना राय के गीतों का प्रसारण 24 जुलाई को दूरदर्शन पर


बोकारो की प्रसिद्ध लोक गायिका रंजना राय के लोक गीतों का प्रसारण रांची दूरदर्शन से होगा। आकाशवाणी और दूरदर्शन की प्रसिद्ध गायिका रंजना राय के गीतों का प्रसारण 24 जुलाई की शाम 7 बजे डीडी रांची से किया जाएगा।

इसमें कई तरह के सावन गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। हमके सावन में झुलनी गढ़ाय द पिया, जिया बहला द पिया ना.., पिया मेहंदी ले आ द मोती झील से जाके साइकिल से ना.., नन्हीं नन्हीं बुंदिया रे, सावन का झूला झूलना.., कवनी रंग रंगवा कवनी रंग मोतिया, कवनी रंग ना, ननदी तोरे बिरना.., कैसे खेलु जयबु सावन में कजरिया, बदरिया घेरी आयल ननदी..आदि गीत प्रस्तुत होंगे। इन गीतों का प्रसारण दूरदर्शन दिल्ली से भी होगा।



और नया पुराने